Tuesday April 21, 2026

मुकेश अंबानी का ये है फेवरेट स्नैक, क्या आपने किया है ट्राई?

image

बिजनसमैन मुकेश अंबानी अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. एशिया के सबसे अमीर बिजनसमैन में शुमार होने के बावजूद उनका रहन-सहन और खानपान काफी देसी और सादा है. मुकेश अंबानी गुजरात के रहने वाले हैं और उन्हें गुजराती खानपान बहुत भाता है. कुछ वक्त पहले मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी वाराणसी पहुंची थीं जहां उन्होंने वाराणसी की मशहूर चाट का लुत्फ उठाया. इतना ही नहीं, उन्होंने वहां लोकल लोगों से बातचीच की और बातों-बातों में अपने पति मुकेश अंबानी और परिवार के बाकी सदस्यों के पसंदीदा स्नैक्स का भी खुलासा किया. 


उन्होंने बताया था कि उनके पति मुकेश अंबानी अपने खानपान के मामले में काफी सख्त हैं. मुकेश घर का बना हेल्दी खाना खाते हैं और हफ्ते में एक बार ही बाहर का खाना खाते हैं. नीता ने बताया कि मुकेश अंबानी को गुजराती स्नैक पनकी काफी पसंद है जो चावल के आटे से बनाई जाती है.

पनकी में मेथी के पत्ते और हल्दी भी डाली जाती है. खास बात है कि ये स्नैक केले के पत्तों में बनाया जाता है जिससे इसमें एक प्रकार नैचुरल अरोमा उभरकर आता है. पनकी को चटनी और अचार के साथ सर्व किया जाता है. 

क्यों हेल्दी है पनकी
केले के पत्तों के साथ बनाने की वजह से पनकी में पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स भी उस डिश में मिक्स हो जाते हैं. पनकी में चावल का आटे होने की वजह से कार्ब्स शामिल हो जाते हैं. साथ ही इसमें मेथी और बाकी मसालों की वजह से विटामिन और मिनरल्स भी मौजूद होते हैं. क्योंकि इसे कम घी और तेल में बनाया जाता है इसलिए यह लो फैट स्नैक होता है. 

ग्लूटन फ्री होता है पनकी
जिन लोगों को ग्लूटन से दिक्कत होती है, उन्हें भी पनकी खाते हुए डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह चावल से बनाया जाता है और चावल ग्लूटन फ्री होता है. हालांकि इसमें फाइबर कम होता है लेकिन मेथी की मौजूदगी की वजह से इसमें फाइबर की मात्रा भी बढ़ जाती है जिससे यह पचाने में आसान हो जाता है.

वजन घटाने में भी मददगार
लो फैट, लो कैलोरी और ग्लूटन फ्री होने की वजह से पनकी को आप आसानी से वेट लॉस डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत लो होता है इसलिए यह हर तरह से एक हेल्दी स्कैन साबित हो सकता है.