यूक्रेन के सुरक्षा बलों ने 9 लोगों की मौत के बाद रूस को बड़ा झटका देने का दावा किया है। यूक्रेनी वायुसेना ने जानकारी दी कि उसने एक रूसी बमवर्षक विमान को मार गिराया है। यह विमान रूस के सबसे घातक युद्धक विमानों में गिना जाता है, जिसमें परमाणु हथियार भी मौजूद है। रूसी अधिकारी ने इस दावे को खंडन किया और बताया कि विमान मिशन के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। किसी भी दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि रूस ने यूक्रेन के पिछले दावों को खंडन किया है, जिसमें दो साल से अधिक समय के युद्ध के दौरान रूसी युद्धक विमानों को मार गिराने का विषय था।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि रूसी मिसाइलों से यूक्रेन के मध्य निप्रो क्षेत्र के शहरों पर हमला हुआ और इसके चलते 9 लोग मारे गए और 25 अन्य घायल हो गए, जिसमें आठ और 6 वर्षीय दो बच्चे भी शामिल थे।
यूक्रेन ने दावा किया कि वायुसेना और सैन्य खुफिया विभाग के साथ मिलकर विमान भेदी मिसाइल के जरिए टीयू-22एम3 बमवर्षक को मार गिराया गया। विमान गिरने के बाद तीन लोग जिंदा बचे हैं, जबकि चौथे की खोज जारी है। रूस आमतौर पर अपने हवाई क्षेत्र से यूक्रेनी लक्ष्यों पर केएच-22 क्रूज मिसाइल बम गिराने के लिए इस्तेमाल करता है। यह विमान परमाणु हथियारों को भी ले जा सकता है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि युद्धक विमान यूक्रेनी सीमा से कई किलोमीटर दूर स्टावरोपोल के दक्षिणी क्षेत्र में हादसा हुआ। सरकारी बयान में कहा गया है कि विमान से बाहर निकलने के बाद तीन सदस्य बचा लिए गए हैं और चौथे की खोज की जा रही है। हालांकि, स्टावरोपोल के गवर्नर व्लादिमीर व्लादिमीरोव ने बताया कि बचाए गए पायलटों में से एक की मौत हो गई है।