Wednesday October 28, 2026

US Election Result: कंगना रनौत ने डोनाल्ड ट्रंप को दी बधाई, शेयर की गजब की तस्वीर

image

US Election Result: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम लगभग सामने आ चुके हैं। पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है और एक बार फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति बनने को तैयार हैं। दुनिया भर से ट्रंप को इस जीत के बाद बधाई मिल रही है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दी है।

कंगना ने शेयर की गजब की फोटो
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई देते हुए गजब की तस्वीर शेयर की है। कंगना ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें डोनाल्ड ट्रंप भगवा कपड़े पहने हुए हैं और लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। ट्रंप के साथ में कारोबारी एलन मस्क भी दिखाई दे रहे हैं। कंगना ने लिखा है- "ये ट्विटर पर आज का बेस्ट मीम है, बधाई हो डोनाल्ड ट्रंप।"


पीएम मोदी ने दी ट्रंप को बधाई
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डोनाल्ड ट्रम्प को बधाई दी है। पीएम मोदी ने X पर लिखा- "हार्दिक बधाई मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रम्प, आपकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर। जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नए तरीके से बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं।"


नेतन्याहू ने भी दी बधाई
इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ट्रंप को बधाई दी है। उन्होंने लिखा- "प्रिय डोनाल्ड और मेलानिया ट्रम्प, इतिहास की सबसे बड़ी वापसी के लिए बधाई! व्हाइट हाउस में आपकी ऐतिहासिक वापसी अमेरिका के लिए एक नई शुरुआत और इजरायल एवं अमेरिका के बीच महान रिश्ते के लिए एक शक्तिशाली पुनः प्रतिबद्धता प्रदान करेगी। यह एक बड़ी जीत है! आपके सच्चे दोस्त, बेंजामिन और सारा नेतन्याहू।"