Wednesday October 28, 2026

तीन नए क्रिमिनल लॉ 1 जुलाई से होंगे लागू, गृह मंत्रालय ने जारी किए नोटिफिकेशन

image

नई दिल्ली। तीन नए आपराधिक कानून 1 जुलाई 2024 से लागू हो जाएंगे। इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसमें कहा गया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय न्याय संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1 जुलाई 2024 से लागू होंगे।

इन तीनों को केंद्र की मोदी सरकार ने संसद से पास कराया है। तीनों कानूनों को पिछले साल 21 दिसंबर को संसद की मंजूरी मिल गई थी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 25 दिसंबर को अपनी सहमति दे दी थी।

लागू होने के बाद भारतीय न्याय संहिता को आईपीसी, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता को सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को एविडेंस एक्ट की जगह लागू किया जाएगा। लागू होने के बाद देशभर में जो भी अपराध होंगे, उनपर इन्हीं के आधार पर पुलिस एफआईआर लिखेगी और संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करेगी।