Sunday April 19, 2026

बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार

image

नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 1,245.05 अंकों की मजबूती के साथ 73,745.35 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 355.96 अंक मजबूत होकर 22,338.75 के स्तर पर बंद हुआ। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स सर्वकालिक उच्चतम स्तर 73,819.21 और निफ्टी 22,353.30 पर पहुंचा।

तीसरी तिमाही में देश की मजबूत जीडीपी और सकारात्मक अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के बाद शेयर बाजार में एक बड़ा उछाल गया। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान बीएसई पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3.23 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 391.18 लाख करोड़ रुपये हो गया। 

सेक्टरवार देखें तो निफ्टी ऑटो के शेयरों में 1.2% की बढ़त दर्ज की गई क्योंकि कंपनियां फरवरी महीने के बिक्री के आंकड़े जारी करने वाली हैं। निफ्टी मेटल, पीएसयू बैंक और ऑयल एंड गैस में भी 1% की बढ़त दर्ज की गई। व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप100 ने 0.56% की बढ़त आई और निफ्टी स्मॉलकैप 100 0.74% मजबूत हुआ।