Wednesday October 28, 2026

उत्तराखंड में निकली असिस्टेंट टीचर के पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

image

सरकारी नौकरी करने का मन है तो ये खबर आपके बड़े काम की है। उत्तराखंड ने कई पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। उत्तराखंड सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (यूकेएसएसएससी) ने 1,500 से अधिक असिस्टेंट टीचर के पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आवेदन प्रक्रिया शुरु होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 12 अप्रैल है।

कब होंगे एग्जाम
वहीं, उम्मीदवार 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। यूकेएसएससी असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा 2024 जुलाई में आयोजित की जाएगी।

वैकेंसी डिटेल
यह भर्ती अभियान 1,544 सहायक शिक्षक पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके डिटेल देख सकते हैं

आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 का भुगतान करना होगा। अनाथ उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर ऑफिशियल नोटिस देख सकते हैं।

आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से कम नहीं होनी चाहिए, वहीं, अधिकतम की बात करें तो ये 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ऐसे करें अप्लाई
उम्मीदवार सबसे पहले यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर जाकर वहां दिए गए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
अब खुद को रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
फिर सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें।
इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
इसके बाद फॉर्म जमा करें और एक प्रति डाउनलोड करें
अंत में भविष्य को देखते हुए एक प्रिंटआउट ले लें।