Saturday September 12, 2026

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन

image

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। उन्होंने 72 वर्ष की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है। पंकज उधास लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जानकारी के मुताबिक, बीमारी के चलते उन्हें बीते दिनों मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अचानक आज दोपहर उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। पंकज उधास के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की है। 

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात जेतपुर में हुआ था। पंकज को पहले से ही गाने का शौक था और उन्होंने बचपन से ही गाना शुरू कर दिया था। 10 साल की उम्र में पंकज ने पहली बार अपनी गाने की प्रतिभा दिखाई थी। उनके दो बड़े भाई भी गाना गाते थे और उन्हीं को गाना गाते देखकर सिंगर ने कम उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। 

पंकज उधास भारतीय गजल और पार्श्व गायक थे जो हिंदी सिनेमा और भारतीय पॉप में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1980 में आहट नामक एक गजल एल्बम से की। इसके बाद में 1981 में मुकरार, 1982 में तरन्नुम, 1983 में महफिल, 1984 में रॉयल अल्बर्ट हॉल में पंकज उधास लाइव, 1985 में नायाब और 1986 में आफरीन जैसी कई हिट फिल्में के लिए गाने रिकॉर्ड किए।

गजल गायक के रूप में उनकी सफलता के बाद उन्हें महेश भट्ट अपनी फिल्म में ​ब्रे​क दिया। ये फिल्म थी नाम। उन्हें नाम फिल्म में अभिनय करने और गाने के लिए आमंत्रित किया गया। उधास को 1986 की फिल्म नाम में गाने के बाद काफी प्रसिद्धि मिली। इसमें उनका गाना 'चिट्ठी आई है' बहुत हिट हुआ।

उन्होंने कई हिंदी फिल्मों के लिए पार्श्वगायन किया। दुनिया भर में एल्बम और लाइव कॉन्सर्ट ने उन्हें एक गायक के रूप में प्रसिद्धि दिलाई। 2006 में पंकज उधास को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।