Friday April 17, 2026

रेव पार्टी मामले में एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

image

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, सांप के जहर सप्लाई केस में एल्विश यादव से पूछताछ चल रही है। इस दौरान नोएडा पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौजूद हैं। 

बता दें कि एल्विश के लिए पुलिस ने पहले से सवाल तैयार किए थे, एल्विश यादव से गुप्त जगह पर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले भी एल्विश कई मामलों में विवादों में रह चुके हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो यूट्यूबर मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर के साथ मारपीट करते नजर आए थे। हालांकि दोनों ने बाद में आपसी सहमती से मामले को सुलझा लिया था।

पिछले साल पीपल फॉर एनिमल्स संगठन की शिकायत के आधार पर नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल पर छापा मारा था और पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। पीएफए ​​ने अपनी एफआईआर में एल्विश का नाम लिया और उन पर रेव पार्टियों का आयोजन करने का आरोप लगाया, जिसमें वे विदेशियों को इनवाइट करते हैं और जहरीले सांपों की सप्लाई करते हैं।

मामले के सिलसिले में नोएडा पुलिस ने उनसे दो घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की। पशु चिकित्सा विभाग की जांच से पता चला कि कुल नौ सांपों में से पांच कोबरा की जहर ग्रंथियां हटा दी गईं, और अन्य चार जहरीले नहीं पाए गए। बता दें कि छापेमारी के दौरान नौ जहरीले सांप बरामद किए गए।