Wednesday June 24, 2026

हरियाणा के नए सीएम होंगे नायब सिंह सैनी, विधायक दल की बैठक में फैसला

image

नई दिल्ली। हरियाणा में सियासी संकट गहराता जा रहा है। मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं। नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे। राज्य में 2 डिप्टी सीएम होंगे। अनिल विज और भव्य बिश्नोई को ये जिम्मेदारी दी गई है। शाम 5 बजे नए सीएम का शपथ ग्रहण होगा। खबरों के मुताबिक, उनके नाम पर विधायक दल की मीटिंग में सहमति बन गई है।

नायब सिंह सैनी हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह ओबीसी समुदाय से आते हैं। साल 1996 में सैनी को राज्य में बीजेपी संगठन की जिम्मेदारी मिली थी। इसके बाद 2002 में उन्हें भाजयुमो का जिला महामंत्री बनाया गया। साल 2012 में सैनी को अंबाला बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद सैनी का प्रमोशन होता गया और वह 2014 में नारायणगढ़ से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। साल 2016 में सैनी को खट्टर सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया था।

शाम 5 बजे राजभवन में हरियाणा के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। उधर, जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली में अपने विधायकों की बैठक बुलाई है, जिसमें उनकी पार्टी के 5 विधायक नहीं पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। मालूम हो कि हरियाणा विधानसभा में जजपा के 10 सदस्य हैं।