Wednesday October 28, 2026

महाराष्ट्र: बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में भगदड़, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

image

बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र शास्त्री आज भिवंडी के मानकोली नाके के पास स्थित इंडियन ऑयल कंपनी में एक सत्संग के लिए आए हुए थे। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी कथा के माध्यम से जनता को कथा सुनाया और उसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने अपने श्रद्धालुओं को कहा कि आप सभी लोगों को मैं भभूति दूंगा। आप तमाम लोग एक-एक करके आएं, पहले महिलाएं आएंगी और उसके बाद पुरुष आएंगे। इसके बाद सभी महिलाओं ने पहले लाइन लगाया और उसके पीछे पुरुषों ने लाइन लगाया। बाबा से भभूति लेने के लिए देखते ही देखते भीड़ एक साथ इतनी उमड़ पड़ी कि कंट्रोल के बाहर हो गई। सभी लोग पहले भभूति पाने के लिए आगे बढ़ने लगे।


देखें वीडियो

भभूति लेने के लिए भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि लोग एक के ऊपर एक चढ़ने लगे और भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। आसपास खड़े बाउंसरों ने लोगों को खींचकर भीड़ से बाहर निकाला और स्टेज पर बैठा दिया। भगदड़ की वजह से चीख पुकार मच गई और लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिन महिलाओं को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और उन लोगों को एक साइड बैठा दिया गया।

जब धीरेंद्र शास्त्री ने देखा कि भीड़ हद से ज्यादा बढ़ गई है तो वह अपने स्टेज से उठकर चले गए और इसके बाद भीड़ में शामिल लोग एक के पीछे एक स्टेज पर चढ़ने लगे जिससे वहां पर मौजूद पुलिस ने लोगों को हटाने का प्रयास किया। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। पुलिस ने हल्का बल का उपयोग करके लोगों को वहां से हटाने का प्रयास किया।