महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबियत अचानक बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें जूपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा आज या कल हो सकती है और उससे पहले राजनीतिक गलियारे में कुछ भी हो सकता है। आज ही महायुति की एक अहम बैठक होने वाली थी जिससे पहले शिंदे की तबियत बिगड़ गई है। बता दें कि महायुति की ये बैठक एकनाथ शिंदे के सरकारी बंगले वर्षा पर आज दोपहर तीन बजे होने वाली है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार, तीनों नेताओं के शामिल होने की चर्चा है। इस बैठक में मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर फैसला हो सकता है। वहीं महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद किया जाएगा।