Tuesday October 27, 2026

हिजबुल्लाह के मिसाइल हमले के बाद इजरायल ने बढ़ाई सतर्कता, सार्वजनिक समारोह और समुद्री तट बंद

image

येरूशलमः इजरायल ने हिजबुल्लाह के मिसाइल हमले के बाद देश भर में सतर्कता और बढ़ा दी है। इजरायल में सभी सार्वजनिक समारोहों और समुद्री तटों को बंद करे का ऐलान किया गया है। आज हिजबुल्लाह ने दावा किया किय उसने इजरायली सेना की खुफिया एजेंसी मोसाद के हेड क्वॉर्टर पर फादीर-4 मिसाइल से बड़ा मिसाइल किया है। हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने यह हमला दक्षिणी लेबनान में इजरायल के जमीनी अभियान के विरोध में किया है। 


रिपोर्टों में कहा गया है कि लेबनानी आतंकवादी समूह ने हर्ज़लिया के पास ग्लिलोट बेस पर "फादी-4" मिसाइलें दागीं। इस दौरान आईडीएफ की सैन्य खुफिया इकाई और मोसाद मुख्यालय हिजबुल्लाह के इस हमले को रोकने से चूक गए। हिजबुल्ला के इस दावे के बाद इजरायल ने हिज़्बुल्लाह की ओर से मिसाइल हमले किए जाने की पुष्टि की। हालांकि यह नहीं बताया कि ये हमला मोसाद हेड क्वॉर्टर पर हुआ है। आईडीएफ ने कहा कि हिजबुल्लाह द्वारा दागी गई एक मिसाइल सीधे मध्य इज़रायल के एक अरबी गांव कफ़र कासेम में गिरी। ऐसा पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में हिजबुल्लाह ने मिसाइल हमला किया है। हिज़्बुल्लाह केवल इजरायलियों को नुकसान पहुंचाना चाहता है, वह कोई भी हो और कैसा भी हो। इजरायल ने इसका वीडियो भी जारी किया।