Saturday June 27, 2026

व्हाट्सएप पर स्टाइलिश चैटिंग कैसे करें, यहां है आसान तरीका

image

हर दिन अरबों लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, और व्हाट्सएप अब मल्टीमीडिया कम्युनिकेशन का एक महत्वपूर्ण साधन बन गया है। बता दें कि वहां हर दिन अरबों तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए जाते हैं।

दरअसल बहुत से लोग व्हाट्सएप पर स्टाइलिश टेक्स्ट लिखना चाहते हैं, लेकिन व्हाट्सएप में इतना एडवांस टेक्स्ट एडिटिंग फीचर नहीं है, लेकिन आप ऐसा कर सकते हैं। इसे बेहतरीन फॉन्ट की मदद से आप किसी को स्टाइलिश मैसेज भेज सकते हैं। तो आइए जानते है कि ये कैसे करें-

सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से अपने एंड्रॉयड फोन में स्टाइलिश टेक्स्ट- फॉन्ट्स कीबोर्ड एप डाउनलोड करें।

अब उसकी शर्तों को ओके करें, लेकिन उपलब्धता परमिशन ना।
 
अब कीबोर्ड सेटिंग में जाकर इनेबल कीबोर्ड में जाएं और स्टाइलिश टेक्स्ट कीबोर्ड के ऑप्शन पर टैप करे, और इसे इनेबल करें।

इसके दौरान एक बार फिर आपको एक्टिवेट करना पढ़ेगा।

अब आप व्हाट्सएप में जाएं और किसी की भी चैट को ओपन करें।

अब मैसेज टाइप और यहां आपको नीचे की ओर कीबोर्ड का आइकन नज़र आएगा।

इसको टैप करके स्टाइलिश टेक्स्ट कीबोर्ड को सेलेक्ट करके टैप करें।