Wednesday October 28, 2026

बीकानेर फायरिंग रेंज में बम फटा, दो सैनिकों की मौत, एक घायल

image

राजस्थान के बीकानेर में महाजन फायरिंग रेंज में एक बड़ा हादसा हो गया है। जिले के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में तोप एक्सरसाइज के दौरान एक बम फट गया है, जिसमें 2 जवानों को मौत हो गई है और एक जवान घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा महाजन फील्ड रेंज के नॉर्थ कैंप में चार्ली सेंटर पर हुआ है। हादसे में घायल जवान को सूरतगढ़ के सैनिक अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

आगे की खबर अपडेट हो रही है...