अमिताभ बच्चन जल्द ही नाग अश्विन के निर्देशन में बनी साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में दिखाई देने वाले हैं।
यह फिल्म अपनी घोषणा के समय से ही सुर्खियों में बनी हुई है।
अमिताभ बच्चन इस फिल्म में एक अलग प्रकार के किरदार में नजर आने वाले हैं।
कुछ समय पहले उनका पहला लुक फिल्म से जारी किया गया था जो काफी धांसू था।
उसमें उनके किरदार को एक ऋषि के रूप में दिखाया गया था, जो एक गुफा की तरह दिखने वाली जगह पर सिर से पांव तक पूरी तरह चादर से ढके हुए थे।
उसके हाथ में एक बड़ी सी लकड़ी पकड़ें खड़े दिख रहे थे।
इस लुक के बाद, हाल ही में बिग बी का एक और नया लुक फिल्म के लिए जारी किया गया है।
उसमें वे एक बार फिर काफी अलग अंदाज में दिख रहे हैं। 'कल्कि 2898' की स्टार कास्ट का खुलासा किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। कहानी के अनुसार, यह फिल्म कलयुग के विनाश पर आधारित होगी। पुराणों के अनुसार, कलयुग में धर्म की स्थापना के लिए कल्कि नामक अवतार जन्म लेगा और अधर्म का अंत करेगा। फिल्म की चर्चा लंबे समय से हो रही है, क्योंकि इसमें साउथ और बॉलीवुड के कई प्रमुख सितारे होंगे। दीपिका पादुकोण, कमल हासन, प्रभास, और दिशा पाटनी इस फिल्म में दिखाई देंगे। यह फिल्म 9 मई 2024 को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है।"