Wednesday October 28, 2026

एयर इंडिया के बाद इंडिगो की 2 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच की गई शुरू

image

एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एयर इंडिया के बाद अब इंडिगो की दो फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आनन-फानन में इन फ्लाइट्स की सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई है। पहली फ्लाइट मुंबई से जेद्दाह जा रही थी, जिसका नंबर 6E56 है इसको बम से उड़ने की धमकी दी गई है। वहीं, दूसरी धमकी मुंबई से मस्कट जा रही फ्लाइट नंबर 6E1275 को दी गई है। आनन-फानन में दोनों फ्लाइट्स की सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई है।


इंडिगो ने दी ये जानकारी
वहीं, इंडिगो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा है कि मुंबई से मस्कट जाने वाली फ्लाइट 6E 1275 को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। प्रोटोकॉल के अनुसार, फ्लाइट को एक अलग खाड़ी में ले जाया गया, और मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए, अनिवार्य सुरक्षा जांच तुरंत शुरू की गई है। आगे इंडिगो प्रवक्ता ने कहा कि मुंबई से जेद्दाह जा रही इंडिगो की दूसरी फ्लाइट नंबर 6E 56 को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। प्रोटोकॉल के अनुसार, विमान को एक अलग जगह पर ले जाया गया और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, अनिवार्य सुरक्षा जांच तुरंत शुरू की गई।

इससे पहले सुबह एयर इंडिया के एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसकी दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग कराई गई है।

(इनपुट- अनामिका गौड़)

खबर अपडेट हो रही है...