सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों का गला खराब हो जाता है। कभी किसी को सूखी खांसी तो कभी बलगम वाली खांसी की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी सीने में जमा बलगम से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो दादी-नानी के इस कमाल के घरेलू नुस्खे को जरूर ट्राई करके देखें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ ही दिनों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।
सेहत के लिए वरदान गुड़- India TV Hindi
कई बीमारियों का काल बन सकता है गुड़ का एक टुकड़ा, किस समय खाना ज्यादा फायदेमंद?
चांदी के गिलास में पानी पीने के फायदे- India TV Hindi
चांदी के गिलास में पानी पीती हैं बॉलीवुड की ये हसीना, जानें शरीर पर क्या असर पड़ता है?
जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिला सकता है ये फल- India TV Hindi
बढ़ने लगा है जोड़ों का दर्द, तो कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए खाएं ये कच्चा फल
फायदेमंद साबित होगी काली मिर्च और लौंग
पुराने जमाने से काली मिर्च और लौंग को गले के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। इन दोनों नेचुरल चीजों की तासीर गर्म होती है। आप काली मिर्च और लौंग वाली चाय पीकर अपने गले की सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं। सीने में जमे बलगम से राहत पाने के लिए आप एक से दो बार औषधीय गुणों से भरपूर इस चाय को पी सकते हैं।
काली मिर्च और लौंग में पाए जाने वाले तत्व
काली मिर्च में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या से लेकर गले की खराश तक, सभी प्रॉब्लम्स को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लौंग में मौजूद यूजेनॉल बैक्टीरिया को कम कर गले के इंफेक्शन से काफी हद तक राहत दिला सकता है।
मिलेंगे एक से बढ़कर एक फायदे
सही मात्रा में काली मिर्च और लौंग वाली चाय पीकर आप अपनी गट हेल्थ को भी इम्प्रूव कर सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इस चाय का सेवन किया जा सकता है। सीने