Saturday August 08, 2026

ठंड से चरमराने लगी हैं हड्डियां तो आज़मा लें बाबा रामदेव के ये उपाय, शरीर के कोने-कोने का दर्द होगा रफूचक्कर

image

सर्दी लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। ठंड से उनके दिल पर तो असर पड़ ही रहा है। कोल्ड-कफ, वायरल के साथ लोगों के जोड़ भी जाम हो रहे है। डाइट में ये न्यूट्रिशंस शामिल ना हों तो जवानी में ही हड्डियां कमज़ोर हो जाती है। ऑस्टियोपोरोसिस, आर्थराइटिस जैसी बीमारियां हमला कर देती हैं। ठंड में तो वैसे ही घुटने, गर्दन, कंधे, कमर में दर्द और अकड़न बढ़ जाती हैं..कुछ लोगों में ये लक्षण आम होते हैं..तो कई लोगों में सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस,यूरिक एसिड बढ़ने, कार्टिलेज घिसने, ज्वाइंट्स में लुब्रिकेंट की कमी से ये दिक्कत आती है और ऐसे लोगों की गिनती लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है।
 
हर साल एक करोड़ से ज़्यादा नए पेशेंट जोड़ों के दर्द से जूझते हैं। पूरे शरीर की क्या बात करें सिर्फ घुटने के दर्द से परेशान लोगों की तादाद 15 करोड़ से ज़्यादा है। जोड़ घुटनों के जाम हो या कलाई, कंधे, गर्दन, पीठ के लोग यहां दिल्ली-NCR में स्वामी रामदेव आज शरीर के कोने कोने का दर्द दूर कराएंगे..और साथ ही बॉडी स्ट्रक्चर भी परफेक्ट बनवाएंगे
हड्डियों के लिए संजीवनी
विटामिन-D:  हड्डियां मज़बूत बनाता है
विटामिन-C : हड्डियों में रिसाव होने से रोकता है
विटामिन-K :  हड्डियों की ग्रोथ बढ़ाता है
फास्फोरस : हड्डियों और दांतों के निर्माण में मददगार
मैग्नीशियम: हड्डियां मज़बूत बनाता है
ज़िंक: डैमेज हड्डियों की मरम्मत करता है
ओमेगा थ्री फैटी एसिड - हड्डियों की डेंसिटी बनाए रखता है
आर्थराइटिस का दर्द - भारत में
5 में से 1 को हड्डियों की बीमारी
बुजुर्गों के साथ युवा भी गठिया के शिकार
आर्थराइटिस के लक्षण 
ज्वाइंट्स में दर्द  
जोड़ों में अकड़न
घुटनों में सूजन
स्किन लाल होना
जोड़ों में दर्द - ना करें ये गलती 
वजन ना बढ़ने दें
स्मोकिंग से बचें
पॉश्चर सही रखें
जोड़ों में दर्द - करें परहेज
प्रोसेस्ड फूड
ग्लूटेन फूड
अल्कोहल
ज्यादा चीनी-नमक
जोड़ों में दर्द - रखें अपना ख्याल 
गर्म कपड़े पहने
पानी ज्यादा पीएं
वर्कआउट करें
विटामिन D जरुरी
पीड़ातक तेल -  घर में बनाएं
अजवाइन
लहसुन
मेथी
सोंठ
हल्दी
निर्गुंडी
पारिजात
अर्क पत्र
अच्छी तरह से कूट लें
सरसों या तिल के तेल में उबालें
होममेड तेल से मसाज करें
Latest Health News