आयुर्वेद के मुताबिक शहद और लौंग में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आप इन दोनों चीजों को सही मात्रा में एक साथ कंज्यूम करना शुरू करते हैं, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं की चपेट में आने से बच सकते हैं। आइए इन दोनों चीजों को अपने डाइट प्लान में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।
चांदी के गिलास में पानी पीने के फायदे- India TV Hindi
चांदी के गिलास में पानी पीती हैं बॉलीवुड की ये हसीना, जानें शरीर पर क्या असर पड़ता है?
जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिला सकता है ये फल- India TV Hindi
बढ़ने लगा है जोड़ों का दर्द, तो कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए खाएं ये कच्चा फल
बलगम से राहत दिलाने वाले मसाले- India TV Hindi
सीने में घर बना चुके जिद्दी बलगम की यूं छुट्टी कर सकते हैं किचन में रखे दो मसाले, जान लीजिए सेवन करने का सही तरीका
एक चम्मच शहद और लौंग का पाउडर
आपको एक चम्मच शहद में चुटकी भर लौंग के पाउडर को मिक्स करना है। इन दोनों चीजों के कॉम्बिनेशन को रेगुलरली कंज्यूम कर आप अपनी सेहत को दमदार बना सकते हैं। खांसी या फिर सीने में जमा कफ या फिर गले में खराश की समस्या से राहत पाने के लिए भी आप इस तरह से शहद और लौंग को एक साथ कंज्यूम कर सकते हैं।
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में कारगर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहद और लौंग को इस तरह से अपने डाइट प्लान में शामिल कर आप अपनी इम्यूनिटी को काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं। बार-बार बीमार पड़ने से बचने के लिए आपको इस कॉम्बिनेशन को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। मुंह के छालों से छुटकारा पाने के लिए भी शहद और लौंग को एक साथ कंज्यूम किया जा सकता है।
शहद और लौंग में पाए जाने वाले तत्व
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहद में विटामिन बी, कैल्शियम, जिंक, आयरन और कॉपर समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। वहीं, लौंग में भी फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, फोलेट, फाइबर, विटामिन्स, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इन दोनों ही चीजों को लिमिट में रहकर ही कंज्यूम करना चाहिए।