Sunday May 17, 2026

किस विटामिन की कमी की वजह से होता है जोड़ों में दर्द? शरीर में दिखाई देते हैं इस तरह के लक्षण

image

अगर आपने समय रहते किसी भी जरूरी विटामिन की कमी को दूर नहीं किया, तो आपकी सेहत को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। अगर आपके जोड़ों में दर्द रहने लगा है तो हो सकता है कि आपकी बॉडी में विटामिन डी की कमी पैदा हो गई हो। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जोड़ों में दर्द महसूस होना, विटामिन डी की कमी के मुख्य लक्षणों में से एक है। हालांकि, विटामिन डी की डेफिशिएंसी की वजह से आपकी बॉडी में इसके अलावा कुछ दूसरे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होगा इस ड्राई फ्रूट का पानी, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

कमजोर हड्डियां और मांसपेशियां
अगर आपकी बॉडी में विटामिन डी की कमी है, तो आपकी बोन और मसल हेल्थ कमजोर होने लगेगी जिसकी वजह से आपको जॉइंट पेन का सामना करना पड़ सकता है। इस विटामिन की डेफिशिएंसी की वजह से होने वाले जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने डाइट प्लान में विटामिन डी से भरपूर खाने की कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए। 

थकान महसूस होना
हर समय थकान महसूस होना भी इस विटामिन की कमी की तरफ इशारा कर सकता है। अगर आपको दिन भर एनर्जी की कमी महसूस होती रहती है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मूड स्विंग्स भी विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकते हैं। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ महसूस हो रहे हैं तो बिना देरी किए किसी अच्छे से डॉक्टर से कंसल्ट कर लीजिए।

डाइट में क्या शामिल करें?
दूध और दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स इस विटामिन की कमी को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। मशरूम में भी विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आप चाहें तो मछली और अंडे को सही मात्रा में कंज्यूम कर इस विटामिन की डेफिशिएंसी से छुटकारा पा सकते हैं।