ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट में ग्राहकों के लिए जल्द ही Big Billion Days Sale शुरू होने वाली है। फिलहाल अभी तक कंपनी की तरफ से सेल डेट का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि सितंबर लास्ट या फिर अक्टूबर के पहले सप्ताह में सेल लाइव हो सकती है। इस बीच बिग बिलियन डेज सेल की कुछ डिटेल्स ऑनलाइन लीक हुई है जिससे कुछ ऑफर्स को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल, अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Great Indian Festival Sale) को सीधे टक्कर देगी। अगर आप ऐपल लवर्स हैं और अपने लिए एक टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको फ्लिपकार्ट की सेल में तगड़े ऑफर्स देखने को मिल सकते हैं। फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को Apple iPad को सेल ऑफर में हैवी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध करा सकता है।
लीक में हुआ बड़ा खुलासा
फेमस टिप्स्टर की तरफ से लीक की गई जानकारी के मुताबिक ऐपल फ्लिपकार्ट सेल में 2021 में लॉन्च किए गए iPad पर कुछ धमाकेदार ऑफर्स उपलब्ध करा सकता है। टिप्स्टर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि बिग बिलियन डेज सेल में Apple iPad को 19,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
iPad के धमाकेदार फीचर्स